मुंगेर : खबर मुंगेर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने सेना के रिटायर्ड जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। सेना का रिटार्यड जवान शौच जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान बगीचे में पहले से घात लगाए बदमाशों ने गोली मारकर उसकी जान ले ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर की है।
मृतक रिटायर्ड आर्मी जवान की पहचान 51 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई है, जो साल 2019 में कैप्टन के पद रिटायर्ड करने के बाद मुंगेर के शंकरपुर में अपने परिवार के साथ खेतीबारी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक शख्स से उनका रास्ते का विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह जब संजय कुमार अपने घर का पीछे वाला गेट खोल आम के बगीचा के तरफ शौच करने जा रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो संजय कुमार को मृत पाया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने रिटायर्ड सेना के जवान का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।