Bihar बिहार: मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के 26 जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को पटना मुंगेर जैसे स्थानों में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार रोहतास में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान जिले के कई जगहों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।इसके अलावा दक्षिण बिहार के जिलों के कुछ जगहों पर वर्षा होने की संभावना है।