Bihar में राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना की माँग दोहराई

Update: 2025-05-15 10:56 GMT

Bihar बिहार: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को बिहार के दरभंगा में छात्रों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जातिगत जनगणना को लेकर विपक्ष के दबाव में निर्णय लेने का दावा किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला वंचित तबकों की बढ़ती आवाज़ के कारण लिया गया।

मिथिला विश्वविद्यालय में आयोजित 'शिक्षा न्याय संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुँचे राहुल गांधी को प्रशासन की रोक का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने पैदल रास्ता अपनाकर कार्यक्रम स्थल तक पहुँचने का निर्णय लिया।

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार की नीतियाँ कुछ गिने-चुने उद्योगपतियों के हित में हैं।

Tags:    

Similar News

null