अवैध संबंध का विरोध, पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

Update: 2022-09-04 10:58 GMT

नवादा: बिहार के नवादा जिले में अवैध संबंध का विरोध करने पर तीन बच्चों की मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना शनिवार की शाम अकबरपुर थाना क्षेत्र के लेदहा पंचायत के धनवारा गांव की बतायी जाती है। मृतका 25 वर्षीया बबली देवी धनवारा गांव के विकास यादव की पत्नी बतायी जाती है।

मृतका के भाई शरण यादव ने आरोप लगाया है कि अवैध संबंध के कारण उसकी बहन की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। हत्या का आरोप मृतका के पति विकास यादव पर लगाया गया है। शरण यादव के मुताबिक उसका बहनोई विकास यादव कोलकाता में गोलगप्पे की दुकान चलाता है। विकास का कोलकाता की एक महिला के साथ अवैध संबंध है। इसे लेकर अक्सर दोनों पति-पत्नी में मारपीट होती थी। उसकी बहन अवैध संबंध का अक्सर का विरोध करती थी। घटना के दिन भी विकास ने उसकी बहन को बुरी तरह से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गयी।
चिता से उठायी गयी लाश
शरण का आरोप है उसकी बहन की हत्या कर उसकी लाश आहर के किनारे पर फेंक दी गयी और उसकी डूबने से मौत की अफवाह फैला दी गयी। देर शाम ससुराल वाले उसकी लाश जलाने शमसान ले लगे थे। फोन पर मिली सूचना पर वह गांव पहुंचा और पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश चिता से उठाकर जब्त कर लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
बता दें कि शनिवार की देर शाम उसकी डूबने से मौत की सूचना मिली थी। बाद में हत्या का मामला सामने आया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला स्पष्ट हो सकेगा। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के तीन बच्चों के चीत्कार से लोग द्रवित हैं। फिलहाल ससुराल वाले फरार बताये जाते हैं।
Tags:    

Similar News