70 मकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू, जजों के लिए बनाए जाएंगे घर

पटना उच्च न्यायालय

Update: 2022-05-21 13:19 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : पटना के राजीवनगर में आवास बोर्ड की भूमि पर बनाए गए लगभग 70 मकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। यहां लगभग 20 एकड़ भूमि को अधिग्रहित कर पटना उच्च न्यायालय के जजों के लिए आवास बनाया जाना है। सदर अंचलाधिकारी की ओर से 70 लोगों को नोटिस भेजा गया है। 23 मई को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक लोगों को अंचल कार्यालय में आकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद राजीव नगर के स्थानीय लोगों में सरगर्मी बढ़ गई है। अभी से लोग गोलबंद होना शुरू हो गए हैं। ऐसा समझा जा रहा है कि एक बार फिर राजीव नगर के लोगों और प्रशासन के बीच टकराहट होगी।
Tags:    

Similar News

-->