Police ने कुख्यात इनामी बदमाश आकाश जादौन को किया गिरफ्तार

Update: 2024-08-02 06:57 GMT

ग्वालियर Gwalior: मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने कुख्यात बदमाश आकाश जादौन को छोटी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह बदमाश आकाश और पुलिस का आमना-सामना हुआ जिसके बाद बदमाश भागने की कोशिश करने लगा। आपको बता दें कि सत्यम ट्रैवल्स के संचालक संतोष गुप्ता की पत्नी अनीता गुप्ता की लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी ने दीनदयाल नगर में शिक्षिका सरिता परिहार की सोने की चेन भी लूटी थी। घटना के बाद से ही पुलिस घेराबंदी कर रही थी। Police ने शुक्रवार को शिवपुरी लिंक रोड पर शीतला माता मंदिर के पास रेलवे ब्रिज के नीचे बदमाश को घेर लिया।

वह यहां से बाइक पर जा रहा था और पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें आकाश के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से आकाश घायल हो गया है। उसे जयारोग्य hospital के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दूसरे लुटेरे सोहम भदौरिया को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी मयंक को पुलिस अभी भी घेरे में लिए हुए है। बता दें कि इन आरोपियों ने शहर में हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदातों को अंजाम देकर हड़कंप मचा दिया था। शार्ट एनकाउंटर में पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश आकाश जादौन ने अनीता को गोली मारी थी। दोनों ही वारदातों में कार मयंक भदौरिया चला रहा था। आकाश पर 30 हजार और अन्य दो बदमाशों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
Tags:    

Similar News

-->