PM Modi 20 जून को सिवान में रैली करेंगे, अमित शाह अगले सप्ताह करेंगे चुनावी दौरा

अमित शाह अगले सप्ताह करेंगे चुनावी दौरा

Update: 2025-06-05 17:58 GMT

Patna.पटना. ऐसा लग रहा है जैसे बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की कमान संभाल ली है. उनके एक के बाद एक दौरे से ऐसा ही लग रहा है. इस बार वे 20 जून को सीवान आ रहे हैं. वहां उनकी एक बड़ी जनसभा होगी. उस मंच से वे बिहार को कई करोड़ की योजनाओं की सौगात दे सकते हैं. गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. 29 और 30 मई को आए थे पीएम मोदी तीन महीने में तीसरी बार बिहार आ रहे हैं. इससे पहले उनका 29 और 30 मई को दो दिवसीय दौरा हुआ था

29 मई को उन्होंने पटना में एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के उद्घाटन के साथ रोड शो किया था और 30 मई को रोहतास जिले के बिक्रमगंज में जनसभा की थी. 24 अप्रैल को मधुबनी में जनसभा की थी दो दिनों के दौरान उन्होंने 48500 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था. इससे पहले 24 अप्रैल को मधुबनी जिले के झंझारपुर में उन्होंने जनसभा की थी। वहां से उन्होंने आतंकियों को अकल्पनीय सजा देने का ऐलान किया था। उस समय पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था और लोग पाकिस्तान से बदला लेने के लिए बेचैन थे। दिलीप ने कहा कि मोदी 11 साल में 51 बार बिहार आ चुके हैं। शाह 15 को अररिया में रहेंगे।


Tags:    

Similar News