Patna: तेजस्वी के बेटे को मिला दादा का आशीर्वाद, नाम रखा गया ‘इराज लालू यादव’
पटना: आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने सोशल मीडिया पर अपने पोते और परिवार के लोगों के साथ फोटो शेयर की है. उन्होंने शेयर किए गए पोस्ट में लिखा हमारी पोती कात्यायनी के छोटे भाई का नाम मैंने और राबड़ी देवी ने ‘इराज’ रखा है. तेजस्वी और राज श्री ने उसका पूरा नाम इराज लालू यादव रखा है.
कात्यायनी का जन्म शुभ नवरात्रि के 6वें दिन कात्यायनी अष्टमी को हुआ था और इस नन्हे बच्चे का जन्म बजरंग बली हनुमान जी के मंगल दिवस मंगलवार को हुआ है, इसलिए उसका नाम इराज रखा गया है. उन्होंने कहा कि आप सभी की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद! बच्चा और बच्चे की मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं. इराज का अर्थ हिंदुओं के देवता भगवान हनुमान से जुड़ा हुआ है.