Patna: मानव तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, SSP ने दी जानकारी

"7 अपराधी गिरफ्तार"

Update: 2025-06-27 10:54 GMT

पटना: राजधानी पटना से मानव तस्करी का मामला सामने आया है। इस पर पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने इस पूरे मामले पर खुलासा किया है। पटना एसएसपी ने किस मामले में बताया कि मामला पटना के दानापुर का है जहां बीते दिनों दानापुर के रहने वाली नाबालिग लड़की को राजस्थान से बरामद किया है। पुलिस ने सात मानव तस्कर को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

SSP ने मानव तस्करी को लेकर किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर शादी करके बेच देते थे: SSP

वहीं पटना पुलिस ने पूरे मामले को खुलासा करते हुए कहा कि रेलवे स्टेशन से नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर ये लोग ले जाते हैं और शादी करकर डेढ़ लाख रुपए में बेच देते हैं। गिरफ्तार लोगों में एक महिला भी सक्रिय सदस्य है। वहीं सातों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने कितने नाबालिग लड़कियों को और इन लोगों ने बेचा है। उनकी बरामदगी की के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News