एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होगा Patna जंक्शन, 40 फीट चौड़े दो फुटओवर ब्रिज बनेंगे

एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होगा Patna जंक्शन

Update: 2025-05-21 15:45 GMT

Patna.पटना. भारतीय रेलवे पटना जंक्शन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करेगा. यहां यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. यात्रियों को वेटिंग हॉल से लेकर परिवहन तक की अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने की तैयारी चल रही है. यात्रियों को सामान ले जाने और लाने के लिए ट्रॉली की सुविधा दी जाएगी. पटना जंक्शन से उतरने वाले यात्री ट्रॉली के जरिए अपना सामान लेकर मल्टी मॉडल हब जा सकेंगे. वहां उन्हें टोकन की भी सुविधा मिलेगी. इसके अलावा पटना जंक्शन पर दो नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा. दोनों फुट ओवर ब्रिज 40 फीट चौड़े होंगे. दोनों फुट ओवर ब्रिज पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से दस तक लंबे होंगे. अगर कोई यात्री मल्टी मॉडल हब से पटना जंक्शन पहुंचता है और उसे गया लाइन की ट्रेन पकड़नी है, तो वह पार्सल के पास बन रहे फुट ओवर ब्रिज से सीधे गया लाइन पहुंच सकता है. इसी तरह मीठापुर फुट ओवर ब्रिज के पास भी 40 फीट चौड़ा फुट ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है. यह वीडियो भी देखेंराजधानी और पटना जंक्शन के पास यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दानापुर मंडल के एडीआरएम आधार राज, नगर विकास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के एमडी शीर्षत कपिल अशोक ने पटना जंक्शन पर संयुक्त बैठक की।पटना जंक्शन का टिकट काउंटर तोड़ा जाएगा, दो नए भवन बनेंगेपटना जंक्शन का मशहूर टिकट काउंटर अब तोड़ा जाएगा।

इसकी जगह दो नए भवन बनाए जाएंगे। दोनों भवन दो नए फुट ओवर ब्रिज के पास बनाए जाएंगे। एक नया भवन वर्तमान पार्सल के पास बनेगा, जबकि दूसरा नए पार्किंग के पास बनेगा।अब पटना जंक्शन को महावीर मंदिर से नए पार्किंग तक लंबा एरिया मिलने जा रहा है। इससे यात्रियों को आने-जाने में काफी सुविधा होगी। आरएमएस के पास स्थित बिजली केंद्र को भी वहां से शिफ्ट किया जाएगा। दोनों भवनों को सबवे के जरिए मल्टी मॉडल हब से जोड़ा जाएगा।स्टेशन के सामने से सुधा का दूध का बूथ भी हटाया जाएगा। गेट नंबर एक के पास संचालित सुधा बूथ को भी वहां से हटाकर पार्सल के पास एक कोने में शिफ्ट किया जाएगा। वहां से वाहन पार्किंग को भी हटाने की तैयारी चल रही है। दो चरणों में विकसित होगा हार्डिंग पार्क रेलवे द्वारा हार्डिंग पार्क में बनाए जाने वाले टर्मिनल को दो चरणों में विकसित किया जाएगा। पहले चरण का काम शुरू हो चुका है। पहले चरण का काम अगले साल दिसंबर में पूरा हो जाएगा। दूसरे चरण का काम भी जल्द शुरू करने की तैयारी चल रही है। हार्डिंग पार्क में बनेंगे पांच प्लेटफॉर्म रेलवे द्वारा तैयार की गई योजना के अनुसार पहले चरण के तहत हार्डिंग पार्क में पांच प्लेटफॉर्म विकसित किए जाएंगे। इसके लिए पांच लाइनें होंगी। यहां लोकल ट्रेनों के लिए टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है। यहां गया, बक्सर, विक्रमगंज, बेगूसराय और उत्तर बिहार के लिए ट्रेनें चलाई जाएंगी।

पटना जंक्शन के मुख्य प्लेटफॉर्म पर राजधानी जैसी प्रमुख ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। प्लेटफार्म संख्या चार, पांच और छह का होगा विस्तादानापर रेल मंडल के एडीआरएम आधार राज ने बताया कि पटना जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार, पांच और छह का हार्डिंग पार्क की ओर विस्तार किया जाएगा। इससे ट्रेनों के परिचालन में काफी सुविधा होगीपटना जंक्शन पर पांच हजार यात्रियों की होगी धारण क्षमतएडीआरएम आधार राज ने बताया कि पटना जंक्शन का नए सिरे से विकास किया जा रहा है। पटना जंक्शन पर फिलहाल पांच हजार यात्रियों की धारण क्षमता होगी। साथ ही अगले दस वर्षों में विकास के बाद इसकी धारण क्षमता दस हजार तक हो जाएगीफुलवारीशरीफ के पास अंडरपास बनाने का काम शुरफुलवारीशरीफ गुमटी के पास रेलवे की ओर से अंडरपास बनाने का काम शुरू हो गया है। इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसका निर्माण राज्य सरकार की ओर से कराया जा रहा हैपाटलिपुत्र स्टेशन के पश्चिमी हिस्से में होगी बेहतर व्यवस्थपाटलिपुत्र स्टेशन के पास रेलवे की ओर से विकास कार्य भी जोर-शोर से कराया जा रहा है। यहां स्टेशन के पश्चिमी हिस्से में यात्रियों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगाइस संबंध में एडीआरएम आधार राज ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के एमडी शीर्षत कपिल अशोक के साथ संयुक्त बैठक भी की। दोनों अधिकारियों ने कहा कि समस्या का जल्द समाधान कर लिया जाएगा।


Tags:    

Similar News