Patna: गैंगवार में चंदन मिश्रा की हत्या, अस्पताल कर्मियों पर बड़ी साजिश का शक

अंजाम होगा बहुत बुरा: डीजीपी

Update: 2025-07-17 06:35 GMT

पटना: पारस हॉस्पिटल के आईसीयू में ताबड़तोड़ गोली मार कर कुख्यात चंदन मिश्रा की हत्या ने अस्पताल के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है और वर्तमान परिस्थितियां स्पष्ट कर रहीं की हत्या में पारस हॉस्पिटल के कर्मियों की मिलीभगत है । अस्पताल के अंदर आईसीयू में जहां आम लोगों को मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है वहां अपराधी हथियार के साथ कैसे पहुंच गये और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गये । जबकी पारस हॉस्पिटल की सुरक्षा की देखरेख में हथियारबंद निजी गार्ड के साथ दर्जनों बाउंसर किसी को उंची आवाज़ में बात तक नहीं करने देते है । पारस हॉस्पिटल में जगह - जगह मेटल डिटेक्टर लगे है पुलिस भी अपना हथियार लेकर अंदर नहीं जा सकता है । पारस हॉस्पिटल के निजी सुरक्षाकर्मियों की संदिग्ध भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता है । डीजीपी विनय कुमार ने कहां की अंजाम बहुत बुरा होगा किसी को किसी क़ीमत में बक्शा नहीं जाएगा । अपराधी को कहीं जगह नहीं मिलेगा । हर साज़िश को पुलिस बेनक़ाब करेगी । जल्द रिज़ल्ट मिलेगा ।

गुरुवार को पारस हॉस्पिटल में हत्या की खबर मिलते ही एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा अपने टीम के साथ मौक़े वारदात पहुंचे । अपराधी राजधानी से बाहर नही निकल सकें पुरे जिले को सील कर दिया गया है और सभी गाड़ियों की तलाशी लीं जा रहीं हैं । सीसीटीवी में चार अपराधी दिखाई दिए हैं जिसका तस्वीर सभी पुलिसकर्मियों को मोबाइल पर भेज दिया गया है । पारस हॉस्पिटल के साथ ही आसपास के सभी सीसीटीवी को पुलिस खंगाल रही है एवं शूटरों की तस्वीर को बक्सर , भोजपुर , वैशाली एसएसपी को भेजा गया है । एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा सें कहां की अपराधियों को बचना मुश्किल है , गैंगवार की आशंका है । चंदन मिश्रा पर हत्या लूट रंगदारी के दर्जनों मामले दर्ज हैं । पहले चंदन मिश्रा और शेरू सिंह का गिरोह था । ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं की किसी मामले को लेकर दोनों अलग-अलग हो गये थे और दोनों ही एक दूसरे जानी दुश्मन बन गये थे । कुख्यात चंदन मिश्रा और कुख्यात शेरू सिंह को फांसी की सजा हुई थी बाद में उम्रक़ैद में तब्दील हुआ था । कुख्यात चंदन सिंह को पेरोल मिला था वह बवासीर का ऑपरेशन कराने के लिए पारस हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था । एक - दो दिनों में पेरोल अवधि समाप्त हो रही थी ।

कुख्यात चंदन मिश्रा व कुख्यात शेरू सिंह दोनों ही पहले बेऊर जेल में बंद थे । आरा तनिष्क लूटकांड में शेरू सिंह का नाम सामने आया था , इससे पहले बंगाल में सोना लूटकांड में शेरू सिंह का नाम जुड़ चुका था और वह बंगाल जेल में शिफ़्ट हो चुका है । कुख्यात चंदन मिश्रा के पेरोल की प्रक्रिया बीते दो माह से चल रही थी और आज जेल से निकलेगा की कल इसकी चर्चाएं अपराध जगत में लगातार हो रही थी । कुख्यात चंदन मिश्रा की पेरोल मिलना और अपराधी एक्टिव हो गए । बेऊर जेल से लेकर बंगाल जेल तक मोबाइल घनघनाता रहा और साजिश चलती रही । कुख्यात चंदन मिश्रा की हत्या की तार कभी साथी रहा कुख्यात शेरू सिंह की ओर मुड़ गयी है । पुलिस जहां इसे गैंगवार मान रहीं है वहीं विपक्षी पार्टियां सरकार के विधि - व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है । वहीं सुत्रों की मानें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्रिएटिव क्राइम व टार्गेट क्राइम की साजिश रची जा रही है और छवि ख़राब करने के लिए ख़ासकर पटना को टार्गेट किया जा रहा है ।सरकार जल्द ही इसका भी ख़ुलासा करेगी । 

Tags:    

Similar News