Nalanda में एक लाख के ईनामी आरोपी गिरफ्तार

Update: 2024-07-11 07:30 GMT
Nalanda नालंदा: बिहार की नालंदा पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने एक लाख रुपए के इनामी अपराधी नीतीश यादव उर्फ नेता को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ करीब 10 मामले में 6 हत्या के मामले दर्ज हैं।
जानकारी के मुताबिक, नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र से पुलिस ने नीतीश यादव को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि नीतीश यादव उर्फ नेता सिलाव थाना क्षेत्र के भुई गांव में आकर छुपा हुआ है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर नीतीश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त मुख्य रूप से 
Chhabilapur
थाना क्षेत्र के केसरी विगहा गांव निवासी साजो यादव का पुत्र नीतीश यादव उर्फ नेता है।
बताया जा रहा है कि 16 साल की उम्र में नीतीश यादव ने अपराध की दुनिया में कदम रखा दिया था और पिछले 10 साल से वह पुलिस के लिए सिर दर्द बन चुका था। गिरफ्तार अपराधी के ऊपर करीब 10 मामले मामले दर्ज हैं।
Tags:    

Similar News

-->