बेगूसराय में होली के पूर्व पर बछबारा थाना इलाके में मछ्ली के विवाद पर चली गोली

Update: 2022-03-17 13:15 GMT

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव बढ़ता जा रहा है। पिछले 18 घंटे में अपराधियों ने 2 लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। आनन-फानन में परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना जिले के बछबारा थाना इलाके की है। जख्मी की पहचान भरौल गांव अन्तर्गत वार्ड संख्या 4 के रहने वाले फुचो सहनी का 50 वर्षीय पुत्र गंगा सहनी के रूप में बताया जा रहा है।

जख्मी अपने हिस्सेदारी को लेकर बलान नदी मछली पीटने गया था। तभी आरोपी ने लगभग दो दर्जन बदमाशों के साथ नदी किनारे पहुंच हमला कर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सभी इधर-उधर भागने लगे। एक ओर बेगूसराय पुलिस होली के मद्देनजर बदमाशों पर नकेल कसने की तैयारी में जुटी हुई है। वहीं अपराधी बेखौफ होकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। बीते वुधवार की शाम बदमशों ने मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर के रहने वाले मोहम्मद इसामूल के पुत्र मोहम्मद कासिफ को पुरानी रंजिश में गोली मारकर घायल कर दिया था। गनीमत रही अपराधियों की गोली उसके पैर में लगने से उसकी जान बच गई। अभी घटना के 24 घंटे भी नहीं बीते कि हथियार लैस बदमाशों ने एक मछुआरे को गोली मारकर घायल कर दिया है। होली के पूर्व दिवस पर अपराधियों के मचाए तांडव से जिलेवासियों में दहशत व्याप्त हो गया है

Tags:    

Similar News