वैशाली में Nitish का शॉर्ट विजिट

Update: 2026-07-03 10:37 GMT

बिहार: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को वैशाली जिले के लालगंज पहुंचे, जहां उनका काफिला कुछ देर रुकने के बाद बिना किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के वापस हाजीपुर लौट गया। यह पूरा दौरा लगभग 10 से 15 मिनट का रहा। उनके इस संक्षिप्त दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नीतीश कुमार का वीआईपी काफिला हाजीपुर से लालगंज की ओर रवाना हुआ। उनके आगमन को देखते हुए हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से कड़ा कर दिया गया था। पूरे रास्ते में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे और प्रमुख चौक-चौराहों पर निगरानी बढ़ा दी गई थी। लालगंज पहुंचने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वहां लगभग 10 से 15 मिनट तक रुके। इस दौरान किसी भी प्रकार का सार्वजनिक कार्यक्रम या आधिकारिक बैठक आयोजित नहीं की गई। कुछ ही समय बाद उनका काफिला वापस हाजीपुर की ओर रवाना हो गया।

इस अचानक और संक्षिप्त दौरे को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं देखने को मिलीं। लोग यह जानने की कोशिश करते रहे कि आखिर इतनी कम अवधि के लिए यह दौरा क्यों किया गया, हालांकि प्रशासन की ओर से किसी विशेष कार्यक्रम या उद्देश्य की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। इस मामले पर लालगंज के एसडीपीओ (सदर-2) गोपाल मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला लालगंज तक आया था और कुछ देर रुकने के बाद वापस लौट गया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बताया कि पूरे क्षेत्र में वीआईपी मूवमेंट के अनुसार आवश्यक इंतजाम किए गए थे।

इस दौरे के दौरान यातायात व्यवस्था पर भी विशेष निगरानी रखी गई थी, जिससे आम लोगों को असुविधा न हो। पुलिस प्रशासन की सतर्कता के चलते पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Tags:    

Similar News