Nitish के राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की संभावना

नामांकन दाखिल करने की संभावना

Update: 2026-03-05 05:36 GMT

Patna: बिहर में 10 बार सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब अपनी कुर्सी छोड़ने वाले हैं. उनके राज्यसभा जाने से बिहार में इस समय बवाल मचा हुआ है. JD(U) नेताओं के मुताबिक, सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन पेपर फाइल करेंगे. बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि कुमार सुबह दोपहर 2 बजे राज्य विधानसभा में अपना नॉमिनेशन पेपर फाइल करेंगे. BJP अध्यक्ष नितिन नबीन भी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नॉमिनेशन पेपर फाइल करेंगे. नॉमिनेशन पेपर फाइल करते समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मौजूद रहने की उम्मीद है. हालांकि नीतीश के दिल्ली जाने से जेडीयू कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है.

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर से जेडीयू के समर्थक नाराज हैं. कार्यकर्ता सीएम आवास के बाहर इकट्ठा होकर इसका विरोध कर रहे हैं. कार्यकर्ता नीतीश के राज्यसभा जाने को साजिश बता रहे हैं. कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर यह फैसला पहले हो गया होता तो वे भी चुनाव में अपनी राह खुद तय करते. उनका यह भी कहना है कि NDA को नीतीश कुमार के चेहरे पर जनादेश मिला था, लेकिन आज उस जनादेश का अपमान किया जा रहा है. नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने से राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले उनके कार्यकाल का अंत हो जाएगा.
अगला सीएम कौन
2025 के विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ NDA को भारी जीत दिलाने के बाद कुमार के पद छोड़ने की संभावना है, ऐसे में किसी BJP नेता के शीर्ष पद पर आसीन होने की उम्मीद है. अब अगर ऐसा होता है, तो बिहार को अपना पहला BJP मुख्यमंत्री मिलेगा यह एकमात्र हिंदी पट्टी का राज्य है जहां पार्टी अब तक इस पद पर नहीं रही है. नया सीएम बनने से बिहार सरकार का पूरा समीकरण बदल जाएगा. अगले सीएम के तौर पर सम्राट चौधरी के नाम पर चर्चा हो रही है, वहीं नीतीश के बेटे निशांत को डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना है. आज निशांत कुमार जेडीयू की सदस्यता लेंगे. हालांकि कुछ भी स्पष्ट नहीं है और पार्टी के औपचारिक बयान का इंतजार है.
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव
बता दें, बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होंगे. चुनाव इसलिए होंगे क्योंकि JD(U) के हरिवंश नारायण सिंह और राम नाथ ठाकुर, RJD के प्रेम चंद गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह और RLM के उपेंद्र कुशवाहा का कार्यकाल खत्म हो रहा है. राज्य विधानसभा की ताज़ा गिनती के अनुसार, अब सभी पांच सीटें सत्ताधारी NDA को मिलेंगी. अपना नॉमिनेशन पेपर फाइल करने से पहले, BJP प्रेसिडेंट ने पवित्र महावीर मंदिर जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे.

Tags:    

Similar News