Patna.पटना। बिहार सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक आयोग का पुनर्गठन किया है। इसमें एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष समेत आठ सदस्य हैं। जदयू के वरिष्ठ नेता गुलाम रसूल बलियावी (पटना) को आयोग का अध्यक्ष, लखविंदर सिंह (किशनगंज) और मौलाना उमर नूरानी (गया) को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मुकेश कुमार जैन (बेगूसराय), अफरोजा खातून (नवादा), अशरफ अली अंसारी (सीवान), मो. शमशाद आलम उर्फ ​​मोहम्मद शमसाद साई (जहानाबाद), तुफैक अहमद खान कादरी (सारण), शिशिर कुमार दास (किशनगंज), राजेश कुमार जैन (मुंगेर) और अजफर शमशी (मुंगेर) को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। इन सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले तीन वर्षों तक रहेगा। इस संबंध में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गई।

नीतीश कुमार ने बिहार को दी नई दिशा: शीला मंडलप्रदेश जदयू मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में परिवहन मंत्री शीला मंडल ने विभिन्न जिलों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।इस अवसर पर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 20 वर्षों के कार्यकाल में बिहार को नई दिशा दी है, जिसके कारण जनता उन्हें विकास पुरुष और सुशासन बाबू कहती है।बिहार के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार की धरती पर आगमन हम सभी के लिए हर्ष का विषय है। पिछली बार उन्होंने मधुबनी से बिहार को कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की सौगात दी थी और इस बार भी बिहार को विकास की नई योजनाएं मिलने जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ बेबुनियाद आरोप लगाना है।


Tags: