Bihar बिहार : मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के स्पीकर चौक स्थित एक घर में बुधवार को एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान चंदवारा मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय रुखसार खातून के रूप में हुई है।
वह फरवरी 2024 में विवाह बंधन में बंधी थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचे और उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हुई और पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रित किया गया।