Patna: एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को पटना पहुंच गई हैं. पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. एयरपोर्ट से वे सीधे पुराना सचिवालय स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर जाएंगी, जहां वे बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी. यहां से वे होटल मौर्या जाएंगी, जहां एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं से मुलाकात कर अपने पक्ष में समर्थन मांगेंगी.

द्रौपदी मुर्मू पटना में तकरीबन साढ़े तीन घंटे रहेंगी और दोपहर का भोजन करने के बाद डेढ़ बजे गुवाहाटी के लिए रवाना हो जाएंगी. द्रौपदी मुर्मू एनडीए के सभी सांसदों और विधायकों से अपने पक्ष में वोट की अपील करेंगी. गौरतलब है कि बीजेपी ने आरजेडी और वामदलों से भी मुर्मू ने समर्थन मांगा है. द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से प्रचार अभियान की शुरुआत की है. इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को वे झारखंड की राजधानी रांची पहुंची थीं. रांची में बीजेपी और जेएमएम नेताओं से मुलाकात के बाद मंगलवार को वे पटना पहुंची हैं.


Tags: