मुजफ्फरपुर: सदर थाना इलाके के भगवानपुर में मैनेजमेंट कॉलेज के पीछे अंडरवियर पहने एक अज्ञात युवक का शव रेललाइन किनारे से मिला है. उसे जीवित समझकर स्थानीय लोग बैरिया स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया. युवक की पहचान नहीं हो सकी है.

स्थानीय लोगों ने आसपास के ही किसी मोहल्ले का होने की आशंका जताई है. रात में कड़ाके की ठंड के बीच अंडरवियर में युवक के होने पर कई तरह की चर्चा हो रही है. युवक का शव बैरिया स्थित निजी अस्पताल में पड़ा है. इस संबंध में सदर थाने की पुलिस सूचना होने से अभिज्ञता जाताई है. हालांकि स्थानीय लोगों ने कॉल कर सदर पुलिस को जानकारी दे दी है. युवक का शव जहां मिला उससे कुछ ही दूरी पर सदर थाना भी है.

स्कूल में घुसकर नशेड़ी ने शिक्षकों से किया दुर्व्यवहार

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरियारपुर में को नशे में धुत बरियारपुर मठिया के जितेंद्र राय ने जमकर उत्पात मचाया. मना करने पर शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करने लगा.

विद्यालय प्रभारी विनोद कुमार ने थाने में इसकी शिकायत की है. बताया है कि भोजनावकाश के बाद कक्षा का संचालन हो रहा था, तभी वह घुस गया. वह नशे में था. रोकने पर शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करने लगा.

थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जाएगी.

Tags: