Katihar के शिव मंदिर में चमत्कार! नंदी और गणेश को दूध पिलाते दिखे श्रद्धालु

Update: 2025-07-31 11:21 GMT
Katihar कटिहार : कटिहार के हरनागर शिव मंदिर में गणेश और नंदी प्रतिमाओं द्वारा दूध पीने की अफवाह फैलने से भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने दावा किया कि उन्होंने मूर्तियों को दूध पीते देखा। विज्ञान शिक्षक अंकित कुमार ने इसे केशिका क्रिया और पृष्ठ तनाव जैसे वैज्ञानिक कारणों से होने वाला भ्रम बताया है।
प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध हरनागर शिव मंदिर में शुक्रवार सुबह एक अनोखी घटना को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों का दावा है कि मंदिर परिसर में स्थापित भगवान गणेश की मूर्ति और नंदी की प्रतिमा ने दूध पीना शुरू कर दिया।
यह खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और देखते ही देखते मंदिर में हजारों की भीड़ जुट गई। लोगों ने श्रद्धा और आस्था के साथ लाइन में लगकर दूध चढ़ाया और वीडियो बनाते नजर आए। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में इसे लेकर गहरी आस्था दिखाई दी।
Tags:    

Similar News