मनमोहन हत्याकांड मामला: 8 लोग दोषी करार, जल्द कोर्ट सुनाएगी फैसला

हत्याकांड मामला

Update: 2021-12-10 17:39 GMT

बिहार: बक्सर जिला स्थित पाण्डेय पट्टी निवासी मनमोहन यादव हत्याकांड में 8 लोगों को कोर्ट ने दोषी करार दे दिया है। जिसमें 3 लोगो को बाइज्जत बरी कर दिया गया है। इसका फैसला 15 दिसंबर तक सुरक्षित रख लिया गया है।

2015 में 5 दिसम्बर को मनमोहन यादव की अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। इसमे दर्ज 11लोगों पर नामजद FIR के बाद न्ययालय की सुनवाई में 8 लोग दोषी पाए गए। वहीं 3 लोगो को बाइज्जत बरी कर दिया गया।
11 लोगों के खिलाफ FIR हुई थी
घटना 2015 के 5 सितम्बर की दिन की है। के पाण्डेय पट्टी रेलवे क्रासिंग के नजदीक आपराधिक तत्वों ने मनमोहन यादव की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों के विरुद्ध FIRदर्ज कर कार्रवाई शुरु की थी। जिसमें एक-एक कर सभी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने रिमांड पर ले उन्हें सरेंडर कराया था। इसमें घटना का मुख्य आरोपी संदीप यादव को भोजपुर जिले से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही थी। यह घटना पुलिस के लिए किसी चैलेंज से कम नहीं था। हालांकि, उसने भी अपनी कार्रवाई को बखूबी अंजाम दिया था। यह घटना पूरे शहर को दहला कर रख दिया था।
मृतक के बड़े भाई मनोज यादव द्वारा कुख्यात अपराधी संदीप यादव समेत 11 लोगों को नामजद बनाया गया था।पाण्डेयपट्टी का धीरज कमकर, मुसाफिरगंज का सोनू वर्मा, सोहनीपट्टी का विनोद यादव उर्फ सोनू यादव, मित्रलोक कालोनी का आलोक ठाकुर व उसका भाई राजू ठाकुर, छोटकी बसौली का राजू यादव, अहिरौली का कृष्णा यादव, चीनी मिल मोहल्ला का चंदन गिरी, मुसाफिरगंज अंबेडकर चौक निवासी बंटी तिवारी, शिवपुरी निवासी व राइस मिलर प्रदीप केसरी शामिल थे
कई वारदातों में शामिल रहा है दोषी संदीप यादव
बक्सर का हत्यारा संदीप यादव के नाम आपराधिक घटनाओ की लंबी लिस्ट है।जिसमें इटाढ़ी थाना के महिला निवासी पैक्स अध्यक्ष चिंताहरण ओझा उर्फ कुड़कुड़ ओझा व उनके पुत्र रंजित ओझा तथा औद्योगिक क्षेत्र थाना के अहिरौली निवासी अर्जुन चौबे व मनमोहन को गोली मारकर हत्या किया।
वहीं चीनी मिल के रहने वाले एक मेडिकल प्रैक्टिसनर के अलावा जेल में बंद बबली दुबे के शिक्षक भाई ढुनमुन दुबे पर हमला कर उनके एक रिश्तेदार व दहिवर निवासी अनिश मिश्र को गोली मारकर जख्मी कर दिया था।
Tags:    

Similar News

-->