दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद बिहार में बड़ा एक्शन, कोचिंग सेंटरों का फायर ऑडिट शुरू

Update: 2026-06-23 15:25 GMT
Patna पटना। दिल्ली और लखनऊ में हाल ही में हुई आग की घटनाओं के बाद बिहार सरकार ने राज्यभर में फायर सेफ्टी को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। फायर एवं होम सर्विसेज के आईजी M. Sunil Nayak एम. सुनील नायक ने कहा है कि राज्य के सभी कोचिंग संस्थानों का फायर ऑडिट किया जा रहा है और नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान आईजी ने कहा कि हाल की घटनाओं से यह स्पष्ट हो गया है कि कई भवन मालिक अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर पर्याप्त सजग नहीं हैं। उन्होंने बताया कि डीजी के निर्देश पर पहले राज्य के सभी अस्पतालों और होटलों के फायर एग्जिट तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का ऑडिट कराया गया था। अब इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए कोचिंग संस्थानों की जांच की जा रही है।
एम. सुनील नायक ने कहा कि जहां भी फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं पाया जाएगा, वहां संबंधित संस्थानों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए जाएंगे। यदि सात दिनों के भीतर खामियों को दूर नहीं किया गया, तो भवन को खाली कराने और सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस अभियान की निगरानी राज्य मुख्यालय स्तर से की जा रही है और हर घंटे जिलों से रिपोर्ट ली जा रही है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। फायर विभाग का मानना है कि समय रहते सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने से भविष्य में संभावित हादसों को रोका जा सकता है। राज्य सरकार के इस कदम को छात्रों और अभिभावकों की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Tags:    

Similar News