Bihar के केशर और रवि बने 'खेलो इंडिया एथलीट', तलवारबाजी में किया कमाल

Bihar के केशर और रवि बने 'खेलो इंडिया एथलीट

Update: 2025-06-05 15:16 GMT

Patna.पटना। बिहार के दो खिलाड़ी केशर राज और रवि कुमार यादव तलवारबाजी में 'खेलो इंडिया एथलीट' बन गए हैं। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी रवींद्रन शंकर ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण की खेलो इंडिया योजना के तहत प्रतिभा खोज समिति के विशेषज्ञों और चयनकर्ताओं की अनुशंसा पर तलवारबाजी में देश के आठ उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया गया।बिहार के लिए गौरव का क्षणइसमें से बिहार के दो खिलाड़ी केशर राज और रवि कुमार यादव का भी चयन हुआ।

यह बिहार के लिए बहुत खुशी और गौरव की बात है। केशर राज का चयन तलवारबाजी की 'फाइल' और रवि कुमार यादव का चयन 'ईपी' विधा के लिए हुआ है।हाई परफॉरमेंस सेंटर में आवासीय प्रशिक्षणदोनों चयनित खिलाड़ियों को खेलो इंडिया के हाई परफॉरमेंस सेंटर में आवासीय प्रशिक्षण, खेल उपकरण, स्वास्थ्य बीमा आदि की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। हाल ही में बिहार में 4 से 15 मई तक आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के राजगीर में आयोजित फेंसिंग प्रतियोगिता में मोतिहारी के रवि कुमार यादव ने ईपी इवेंट में कांस्य पदक जीता। वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय स्तर पर दो पदक जीते। स्कूली खेलों में रजत पदक जीता


Tags:    

Similar News