जहानाबाद : रेप करने की कोशिश हुई नाकामयाब, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

महिला ने हिम्‍मत दिखाई

Update: 2022-05-19 07:28 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मामला बिहार के जहांबाद का है जहाँ के अकेली महिला को देख कर कुछ बदमाश की नियत दोल गई थी बताया गया कि महिला एक गांव से ससुराल जा रही थी। वह बेटे के साथ थी। लेकिन फल्‍गु नदी के किनारे बेटा कुछ पीछे पड़ गया। नदी तट पर तीन बदमाश पहले से बैठे थे। सुनसान जगह पर अकेली महिला को देखकर तीनों ने उसे दबोच लिया। वे जबरन उसे खींचते हुए झाड़ी की ओर ले जाने लगे। अचानक दबोचे जाने से महिला सन्‍न रह गई। लेकिन इसके बाद उसने हिम्‍मत दिखाते हुए उनका प्रतिरोध करना शुरू कर दिया। प्रतिरोध के साथ वह शोर मचाती रही। कुछ दूरी पर आ रहे बेटे ने मां की आवाज सुनी तो वह दौड़ा।शोर सुनकर रास्‍ते से गुजर रहे अन्‍य लोग भी आ गए। लोगों को आते देख बदमाशों का हौसला पस्‍त हो गया। वे वहां से चंपत हो गए।

महिला ने तीन लोगों के खिलाफ घोसी थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है महिला ने लिखित आवेदन दिया है। इसके आधार पर अपराधियों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। जल्‍द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा। इधर लोगों का कहना है कि जिस तरह से दिनदहाड़े एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया जा रहा था इससे यह प्रतीत होता है कि अपराधियों में पुलिस प्रशासन का भय समाप्त हो गया है। वह तो संयोग था कि महिला ने हिम्‍मत दिखाई और समय से लोग वहां पहुंच गए।
Tags:    

Similar News

-->