जेडीयू ने दिया एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन

Update: 2022-06-22 08:37 GMT

जनता से रिश्ता : राष्ट्रपति चुनाव 2022 में एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में बिहार में एनडीए के सभी घटक दल एकजुट हो गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन करने का ऐलान कर दिया है। इससे पहले पशुपति पारस की लोजपा, चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) और जीतनराम मांझी की हम पार्टी ने भी एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की।

बीजेपी ने मंगलवार रात एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में आदिवासी महिला नेता द्रौपदी के नाम घोषित किया था।
Tags:    

Similar News

-->