Bhagalpur भागलपुर : Indian Railways Latest News रेलवे ने तत्काल टिकट के नियम में बदलाव किया है। बावजूद दलाल गच्चा देने से बाज नहीं आ रहे। भागलपुर में काउंटर से लिए गए तत्काल टिकट में एक शातिर एजेंट का कारनामा​ सामने आया है। ताजा मामले में 3 हिंदू नाम के साथ एक मुस्लिम नाम को जोड़कर टिकट बुकिंग की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Indian Railways Latest News भारतीय रेल में तत्काल की नई व्यवस्था ला
गू होने के बाद अब टिकट बुकिंग एजेंटों ने नया कारनामा शुरू कर दिया है। ​ताजा मामले में एक ​पीएनआर नंबर पर (यानी एक ही टिकट पर) तीन हिंदू के साथ एक मु​​स्लिम यात्री का टिकट बनाया गया है। इस टिकट बुकिंग पर जब रेलवे को संदेह हुआ। तब रेलवे ने इसकी गहन जांच शुरू कर दी है। दरअसल, बुधवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट की सूची जारी होके बाद यह मामला रेलवे के स्थानीय अ​धिकारियों के संज्ञान में आया।
इसके बाद टिकट काउंटर पर जमा किए गए आरक्षण फार्म से उस व्य​क्ति (हिंदू यात्री) की तलाश की जा रही है, जिसके नाम पर यह टिकट बुक किया गया था। आरक्षण फार्म पर दिए गए मोबाइल नंबर से भी संपर्क करने के प्रयास में रेलवे जुटा है। ताकि यह पता चल सके कि उस टिकट पर चौथे यात्री (मु​स्लिम यात्री) से उन तीन यात्रियों का क्या संबंध है।
Tags: