दरभंगा जिले में ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा भगवान परशुराम की विधिवत पूजा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Update: 2023-04-24 05:57 GMT

दरभंगा: जिले में भगवान परशुराम की जंयती पर अलग - अलग जगहों पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में रविवार को हर वर्ष की भांति लगातार सातवें वर्ष भी ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा बलभद्रपुर अवस्थित ब्रह्मस्थान परिसर में पूजा अर्चना किया गया। ब्राह्मण फेडरेशन के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर झा की अध्यक्षता में आयोजित पूजा कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रंजीत झा गगनजी ने यजमान की भूमिका निभायी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने सभी आगन्तुकों को पीला गमछा पहनाकर सम्मानित करते हुए कहा कि इस बार परशुराम जयंती कई मायनों में खास है। इसबार कई अन्य संगठन भी परशुराम जयंती पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।

यह ब्राह्मण एकता के लिए सकारात्मक पहल है। इससे ज्यादा से ज्यादा ब्राह्मणों की भागीदारी ब्राह्मण एकता के मुहिम में होगी। इस दौरान पूजा स्थल पर लगातार भगवान परशुराम की जय जयकार के साथ ब्राह्मण एकता के नारे गुंजयमान होते रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदीप ठाकुर, प्रभाकर ठाकुर, नंद किशोर झा बेचन, अवधेश झा, सुरेंद्र चौधरी, देवकुमार झा, प्रो. अरुण झा, डॉ. आमोद झा, मनोहर झा, वंदना झा, मृणालिनी झा, पारस चौधरी, नवीन चौधरी, आदित्य नारायण मन्ना आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा बंगाली टोला स्थित प्रदेश कार्यालय में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कई प्रदेश पदाधिकारी एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। भगवान परशुराम की पूजा के बाद प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार झा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम शक्ति, सुरक्षा और राष्ट्रवाद के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. सी. पांडेय जी के नेतृत्व में पूरे देश के ब्राह्मण समाज को मार्गदर्शन दिया है।आज़ादी कि लड़ाई में पहला बलिदान मंगल पाण्डेय ने दिया था। सभी पार्टियों के ब्राह्मण सांसद और विधायक अपने अपने सदन में परशुराम जयंती पर राष्ट्रीय अथवा राज्य स्तरीय अवकाश कि मांग करें अन्यथा ब्राह्मण समाज उन्हें वोट नहीं करेगा।कार्यक्रम में हरिओम झा, निशांत चौधरी, लाल बाबू चौधरी, मिंटू झा, अजय मिश्र, शंकर मिश्र आदि ने भाग लिया।

Tags:    

Similar News