IMD अलर्ट: बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का खतरा

Update: 2026-06-30 10:11 GMT

बिहार: 1 से 3 जुलाई के बीच मानसून का असर लगातार बदलता रहेगा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस दौरान कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

1 जुलाई को बिहार के उत्तरी और पश्चिमी जिलों में मानसून सबसे ज्यादा सक्रिय रहेगा। इस दिन पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर में मौसम खराब रहने की चेतावनी दी गई है। इन 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा।

इसके अलावा राजधानी पटना सहित भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Tags:    

Similar News