समय पर इसे खाली नहीं किया गया तो 18 सितंबर के बाद बुलडोजर चलेगा

Update: 2023-08-31 08:09 GMT

छपरा: शहर के सबसे बड़ा खंनुआ नाला से अतिक्रमण हटाया जाएगा। उस पर बने 250 से अधिक दुकानों को हटाने के लिए प्रशासन का बुलडोजर चलेगा। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इसकी जानकारी जिलाधिकारी अमन समीर ने समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। खनुआ नाला पर अतिक्रमण के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि उच्च न्यायालय एवं एनजीटी के आदेश के अनुपालन में कार्य सही दिशा में प्रगति पर है।

वर्तमान में खनुआ नाला पर बने दुकानों के लगभग 250 दुकानदारों को दुकान खाली करने का नोटिस दे दिया गया है। दुकानों को खाली करने से संबंधित माइकिंग के जरिए जानकारी भी दी जा रही है। नोटिस में करीब 18 सितम्बर दुकान खाली करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय के पश्चात प्रशासन संरचनाओं को हटवाने का कार्य प्रारम्भ करेगा।

सांढ़ा ढाला ओवरब्रिज के पास सड़क के चौड़ीकरण के साथ पानी के निकासी के लिए नाली बनाने से संबंधित योजना को प्रशासनिक स्वीकृति देने एवं निविदा के जरिए बारिश के बाद कार्य प्रारम्भ हो कर दिये जाने की जानकारी दी गयी। बारिश के मौसम के तुरंत बाद शहर के सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को मरम्मति करने के लिए निर्माण कार्य करवाये जाने की भी जानकारी दी गया। सड़क मरम्मति का कार्य युद्धस्तर पर करवाया जाएगा।

950 करोड़ की लागत से बनेगा नया विद्युत पावर ग्रिड जिले में बिजली के निर्बाध आपूर्ति के लिए नया विधुत ग्रिड बनाया जाएगा। डीएम ने लगभग 950 करोड़ की लागत से नया विद्युत पावर ग्रिड बनाये जाने का प्रस्ताव होने की जानकारी दी। इस संबंध में जमीन का चयन कर सरकार को भेजने की जानकारी दी गई। बताया गया कि ग्रिड के निर्माण के पश्चात जिले में बिजली की आपूर्ति में उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा।

Tags:    

Similar News