तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर, मां-बेटा जख्मी

Update: 2022-12-09 08:44 GMT
औरंगाबाद : औरंगाबाद में शुक्रवार को तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर हो गई। जिसमें मां-बेटा से जख्मी हो गए। जिसमें मां की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं बेटे को हल्की चोटें आयी है। घटना सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव समीप NH दो की है। जख्मी महिला 45 वर्षीय विमला देवी व उसका बेटा कौशल कुमार शहर के फारम की रहने वाली है।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मां-बेटा किसी काम से कहीं जा रहे थे। जैसे ही बाइक से पांडेयपुर समीप पहुंचे कि दूसरी बाइक टक्कर मार दी। जिसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके कारण दोनों जख्मी हो गए। बाइक पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और दोनों मां-बेटा को उठाया।
वहीं दूसरे वाहन से इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजवाया। जहां इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद महिला के बेटा ने घटना की सूचना अपने परिजनाें को दिया। जिसके बाद परिजन आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचे और दोनों का हाल जाना। बताते चलें कि एनएच पर वाहन ओवरस्पीड में चलते हैं। जिसके कारण हमेशा दुर्घटना होती है। पुलिस ओवरस्पीड पर ब्रेक लगाने में नाकामयाब साबित हो रही है।

{ जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Tags:    

Similar News

-->