सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए CMR (चावल) आपूर्ति की अवधि 14 सितंबर तक बढ़ाई

Update: 2025-08-31 18:21 GMT
BIHAR बिहार: केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत CMR (चावल) आपूर्ति की अंतिम तिथि 10 अगस्त से बढ़ाकर 14 सितंबर कर दी है। यह निर्णय राज्य सरकारों के अनुरोध पर लिया गया है। भारत सरकार ने पहले CMR (चावल) की आपूर्ति की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की थी। हालांकि, कई राज्यों और आपूर्ति करने वाले पैक्स एवं व्यापार मंडलों ने निर्धारित समय में शत प्रतिशत आपूर्ति नहीं कर पाई थी। इसके मद्देनजर केंद्र ने आपूर्ति अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया। इस निर्णय का स्वागत करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि यह कदम राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि इस विस्तार से उन सभी पैक्स एवं व्यापार मंडलों को शत प्रतिशत अवशेष CMR (चावल) की आपूर्ति करने का अवसर मिलेगा, जिन्होंने पहले निर्धारित समय में पूरी आपूर्ति नहीं की थी।
डॉ. कुमार ने यह भी कहा कि सरकार लगातार यह सुनिश्चित कर रही है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत चावल की आपूर्ति समय पर और पूरी मात्रा में राज्य सरकारों तक पहुंचे। उन्होंने राज्यों से अपील की कि वे नई निर्धारित तिथि 14 सितंबर तक शेष आपूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि लाभार्थियों को चावल की समय पर प्राप्ति सुनिश्चित हो सके। इस निर्णय से किसानों और व्यापारियों दोनों को राहत मिलने की संभावना है। किसानों के लिए यह सुनिश्चित करता है कि उनकी उपज का पूरा भुगतान समय पर होगा और व्यापारियों को अवशेष चावल की आपूर्ति के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। सहकारिता मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के तहत सभी पात्र लाभार्थियों को आवश्यक चावल समय पर उपलब्ध हो। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय बढ़ाया गया है। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर CMR (चावल) की आपूर्ति पूरी करें और किसी भी प्रकार की देरी को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं।
Tags:    

Similar News