Ghatsila: JMM ने बनाई घाटशिला सीट पर बढ़त

Update: 2025-11-14 08:44 GMT

घाटशिला: घाटशिला उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से ही जारी है। मतगणना कुल 15 टेबल पर 20 राउंड में की जा रही है। वहीं, आज इंतजार खत्म हो जाएगा कि घाटशिला की जनता ने किसे अपना जनप्रतिनिधि चुना है और यह सीट किसके नाम जाएगी।

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 की मतगणना में छठे राउंड के परिणाम सामने आ चुके हैं, जिसमें इंडिया गठबंधन (जेएमएम) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने भाजपा के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन पर मजबूत बढ़त बना ली है। छठे राउंड के बाद वोटों के बाद झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन 27,467 वोट, बाबूलाल सोरेन (BJP): 21,250 वोट, रामदास मुर्मू (JLKM): 6,061 वोट मिले। वर्तमान में, सोमेश चंद्र सोरेन (जेएमएम) अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बाबूलाल सोरेन (BJP) से 6,217 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

मतगणना – राउंड 05

1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा- 16794

2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो- 23898

3. पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) -203

4. पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक) – 89

5. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम-5652

6. नारायण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी-70

7. परमेश्वर टुडू, निर्दलीय-53

8. बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय-37

9. मनसा राम हांसदा, निर्दलीय प्रत्याशी-331

10. मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय- 123

11. रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय- 76

12. विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय-236

13. डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय- 379

14. NOTA- 712

Tags:    

Similar News