मामूली विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट, बुजुर्ग महिला का आंख फोड़ा

Update: 2023-07-29 17:40 GMT
नालंदा : नालंदा जिले के तेलमर ओपी क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर गोतिया के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान 63 साल की बुजुर्ग महिला का आंख फोड़ डाला। बुजुर्ग महिला सुमित्रा देवी स्व. राजेन्द्र प्रसाद की पत्नी हैं। मारपीट की इस घटना में उनके बायें आंख में गहरा चोट लगा है। आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें हरनौत अस्पताल ले जाया गया।
जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभी महिला का इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल महिला की बहू बबिता देवी ने बताया की उसके गली में गोतिया के लोग भूसा काट रहे थे। भूसा हटाने को लेकर विवाद हो गया।
विवाद मारपीट में तब्दिल हो गया। इस विवाद में गोतिया के लोगों ने ईंट से उनकी सास पर हमला कर दिया। जिससे उनकी सास सुमित्रा देवी का आंख फूट गया है और वो बुरी तरह से घायल हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
Tags:    

Similar News