गोली लगने से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

बड़ी खबर

Update: 2022-09-09 10:47 GMT
सहरसा। जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत खजूरदेवा कोसी तटबंध पर गुरुवार की देर शाम अपराधियों ने पांच गोली मारकर सदानंद यादव (60) को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। उसे सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन हत्या का कारण जमीन विवाद बता रहे हैं।
वह मूल रूप से बख्तियारपुर थाना व बलवाहाट ओपी के परराही गांव का रहने वाला था। वह कुछ दिनों से रिश्तेदार के गांव खजूरदेवा में ही रह रहा था।परिजन ने गोली मारने का आरोप ललन यादव, सुभाष यादव, नरेश यादव, अवधेश यादव आदि पर लगाया है।पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसके परिजन को सौंप दिया। साथ ही जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News