पूर्वी चंपारण: जिले के घोड़ासहन स्टेशन से सटे मालगोदाम के पास सोमवार की अहले सुबह बाइक सवार हथियारबंद अपराधियो ने हथियार दिखाकर हुंडी कारोबारी से लगभग 1.25 लाख लूट कर फरार हो गए। बताया जा रहा है,कि अपराधियो ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया है।

हालांकि "जनता से रिश्ता" को इसकी अधिकारिक पुष्टि नही की गई है। मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी नेपाली व भारतीय रुपयो की अदला बदली का काम करता है।वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी थाना व घोड़ासहन थाना पुलिस सिकरहना डीएसपी व रेल डीएसपी के नेतृत्व में जांच में जुटी है।

Tags: