देवर ने शक के चलते की अपनी भाभी की हत्या

गोपालगंज : आरोपी ने दो शादियां की थी

Update: 2022-06-05 12:22 GMT
Click the Play button to listen to article

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : गोपालगंज जिले के थावे थाने के शिव स्थान गांव में देवर ने अपनी ही भाभी का धारदार हथियार से गला रेतकर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे सदर अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।घटना के संबंध में बताया गया है कि शुक्रवार की देर रात निर्मला कुंअर अपने कमरे में थी। इस दौरान उसका देवर शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा और उसके गर्दन पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे महिला जख्मी हो गई।महिला ने बताया कि उसके पति की मौत करीब दस वर्ष पहले हो गई है। उसका एक देवर नंद जी गिरि हमेशा शराब के नशे में धुत रहता है। इसके कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। बाद में उसने प्रेम विवाह कर लिया। वह भी उसे छोड़कर चली गई।

महिला के देवर को शक है कि उसके कहने पर उनकी दोनों पत्नियां छोड़कर चली गई हैं। इसी बात को लेकर उसने अपनी भाभी के गर्दन पर चाकू से वार कर घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना थावे थाने की पुलिस को दी गई है। पुलिस सूचना मिलने के बाद मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
Tags:    

Similar News

-->