दर्जनों लोग खाना खाने से पड़ गए बीमार, सभी अस्पताल रेफर

औरंगाबाद

Update: 2022-06-08 06:21 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बताया जाता है कि औरंगाबाद मुफस्सिल थाना के ओरा गांव के निवासी मिथुन महतो के पुत्री की शादी ओरानी गांव निवासी धर्मेद्र मेहता के पुत्र से होना है। मंगलवार की रात धर्मेद्र मेहता के घर तिलक समारोह था। तिलक में संबंधि और मित्र बंधु आए हुए थे। खाना खाने के बाद एक एक करके लोगो को उल्टी एवं दस्त होने लगा।स्थिति नहीं संभलने पर देर रात सभी को गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सबों का प्राथमिक उपचार किया गया। इस बीच पांच लोगों की हालत में सुधार नहीं होनो पर बेहतर इलाज के लिए पांच लोगों को गया रेफर कर दिया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और अन्य कारणों से इन लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो गई है। कुछ लोगों में डिहाइड्रेशन की भी समस्या है।

सोर्स-LIVEHINDUSTAN

Tags:    

Similar News

-->