समस्तीपुर, बिहार में समस्तीपुर जिले (Samastipur District) के पटोरी थाना क्षेत्र से पुलिस (Police) ने रविवार को एक छात्र का पेड़ से लटका शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के हसनपुर सुरत गांव निवासी अनिल राय का पुत्र अमन कुमार कल घर से निकला था। वापस घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की गई। इस दौरान अमन का शव गांव स्थित एक बगीचे के पेड़ से लटका पाया गया। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम (Postmortem) के लिये समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Tags: