कार की टक्कर से साइकिल सवार की जान गई

Update: 2026-07-01 11:01 GMT

Bihar: गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बाजार के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में 18 वर्षीय साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलने पर हथुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पहचान सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के महुआ भूषा गांव निवासी 18 वर्षीय रजनीश कुमार, पिता मंजय साह, के रूप में हुई है। बताया गया कि वह साइकिल से मिर्जापुर बाजार खरीदारी करने जा रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और वाहन की पहचान कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।

Tags:    

Similar News