Crime: बदमाशों ने कांवड़िए की चाकू से गोदकर की हत्या

Update: 2024-07-27 07:44 GMT

पटना Patna: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बिहार के बांका जिले से ताजा मामला सामने आया है, जहां बेलगाम अपराधियों ने सुल्तानगंज से देवघर जा रहे एक कांवड़िए की लूट के दौरान हत्या कर दी।

लूटपाट के इरादे से की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कटोरिया थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान Jharkhandके धनबाद जिले के निवासी 22 वर्षीय आशीष मंडल के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है आशीष मंडल अपने 18 सहयोगियों के साथ अजगैवीनाथ धाम से जल उठाकर देवघर जा रहा था। इसी दौरान कटोरिया में उसे शौच लगी तो वह झाड़ीनुमा स्थान पर चला गया, जहां पहले से मौजूद बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से उस पर हमला कर दिया और उससे मोबाइल छीन लिया। वहीं लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। हमले के बाद आशीष ने सहायता के लिए आवाज लगाई। जिसके बाद उसके सहयोगी साथी वहां पहुंचे और जख्मी आशीष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान कांवड़िए आशीष ने दम तोड़ दिया।

छानबीन मे जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची police ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के छानबीन मे जुट गई है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

 
Tags:    

Similar News