बिहार पहुंचे उत्‍तराखंड के कांग्रेस नेता

Update: 2022-06-16 08:37 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : दीपनगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उत्तराखंड के पूर्व विधायक ललित फर्शवान ने जिला व प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी से मिलने को लेकर कार्यकर्ता के बीच होड़ मच गई। मिलने में विलंब हुआ तो आपस में ही कार्यकर्ताओं के बीच विवाद शुरू हो गया। कुछ देर तक जमकर हंगामा हुआ। जिस कमरे में निर्वाची पदाधिकारी बैठे थे, उसका दरवाजा बंद कर दिया गया था। दरवाजा बंद होने पर एक कार्यकर्ता का सब्र जवाब दे गया और उसने दरवाजे पर पैर से मारना शुरू कर दिया। इसे देखते हुए जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कार्यकर्ता को शांत किया गया। इस मामले में जिलाध्यक्ष परवेज जमाल ने बताया कि हंगामा नहीं हुआ। कार्यकर्ता को गलतफहमी हो गई थी। बाद में माफी मांगा। वहीं ललित फर्शवान ने बताया कि हम कमरे में थे। विवाद होता तो जानकारी मिलती। अगर ऐसा हुआ है तो अनुशासनहीनता की कार्रवाई होगी।

सोर्स-jagran

Tags:    

Similar News

-->