Bihar:में भ्रष्टाचार शिकायत अब आसान, निगरानी ब्यूरो ने शुरू की नई पहल

Update: 2025-08-20 18:29 GMT
Patna पटना : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भ्रष्टाचार पीड़ितों तक पहुंचने के लिए एक नई पहल की है। अब ब्यूरो के अधिकारी जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर पीड़ितों से मिलेंगे और उनकी शिकायतें दर्ज करेंगे। इस अभियान की शुरुआत भागलपुर और पूर्णिया से हो रही है। महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि इससे लोगों को पटना आने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी।
भ्रष्टाचार के विरूद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की लड़ाई में अब नई पहल हुई है। निगरानी ने जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रष्टाचार से पीडि़त लोगों के दरवाजे तक जाने का निर्णय लिया है।
निगरानी के वरिष्ठ अधिकारी पीड़ितों से मिलेंगे और उनसे सीधे शिकायत प्राप्त करेंगे और इसके बाद कार्रवाई सुनिश्चित होगी। यह अभियान करीब-करीब सभी जिलों में बारी-बारी से चलेगा। इसकी शुरुआत भागलपुर, पूर्णिया और इसके आसपास के क्षेत्रों से हो रही है।
निगरानी ब्यूरो भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर ट्रैप केस के अलावा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले लोक सेवकों के खिलाफ कार्रवाई करता रहा है। निगरानी के महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार के अनुसार कई बार लोगों को अपनी शिकायत के लिए पटना तक आना होता है।
Tags:    

Similar News