सीएम हेमंत की बिहार में इंट्री, वोटर अधिकार यात्रा में करेंगे शिरकत

Update: 2025-09-01 07:20 GMT
Ranchi रांची : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की भी बिहार में इंट्री हो गई है. वे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे.
सीएम के पटना पहुंचने पर राज्य सरकार के मंत्री दीपक बिरूआ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि जोहार बिहार....मुख्यमंत्री का बिहार दौरा एक नए दौर की शुरुआत करेगा. समस्त बिहार वासियों को झारखंडी जोहार.
सीएम हेमंत का यात्रा में शामिल होने कई मायनों में अहम
सीएम हेमंत सोरेन का वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होना कई मायनों में अहम है. यह यात्रा विपक्षी एकता के ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखी जा रही है, जिसमें हेमंत सोरेन की उपस्थिति इंडि गठबंधन की मजबूती का संकेत देगी.
सीएम हेमंत की उपस्थिति न केवल गठबंधन की मजबूती का संकेत है, बल्कि बिहार में आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यक मतदाताओं को साधने की एक बड़ी राजनीतिक रणनीति भी मानी जा रही है. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों की रणनीति को भी एक धार देगी.
Tags:    

Similar News