मुख्यमंत्री ने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा

बड़ी खबर

Update: 2022-08-03 18:56 GMT

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का बुधवार को जायजा लिया। मुख्यमंत्री अटल पथ होते हुए जेपी सेतु तक गये, फिर वहां से वापस गंगा पथ तक गंगा के जलस्तर का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने पीएमसीएच के पास से गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर का भी मुआयना किया। वे गंगा पथ से पीएमसीएच होते हुए आवास लौटे। मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान गंगा नदी के आसपास के इलाकों की स्थिति को देखा और जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि गंडक नदी में पानी का दबाव बढ़ने से भी गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि गंगा नदी के किनारे वाले जिलों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह अलर्ट रहें और सारी तैयारी पूरी रखें। भ्रमण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा भी मौजूद थे।

Tags:    

Similar News