मुखयमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पत्नी मंजू कुमारी को दी श्रद्धांजलि, मंदिर में की पूजा-अर्चना

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-05-14 16:53 GMT

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क कंकड़बाग जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका पहुंचे और अपनी धर्मपत्नी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने अपनी माता स्व. परमेश्वरी देवी एवं पिता कविराज स्व. रामलखन सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार, उनके बड़े भाई सतीश कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्घांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कल्याण बिगहा स्थित अपने पुश्तैनी गांव के देवी मंदिर में राज्य की सुख, शांति एवं समृद्घि के लिये पूजा अर्चना की।
सीएम नीतीश ने अपने ग्रामवासी स्व. लालदेव नारायण सिंह, स्व. कृष्णा देवी एवं स्व सत्यवती देवी, जिनकी मृत्यु हाल ही में हुयी है, के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कल्याण बिगहा में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं उनके त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।
Tags:    

Similar News