Buxar: CBI ने अपराधी पर इनाम रखा

Update: 2026-06-28 14:26 GMT

Bihar: बक्सर के मोस्ट वांटेड अपराधी कृष्णा सिंह उर्फ अटल सिंह पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एजेंसी ने आरोपी की तस्वीर और इनाम संबंधी जानकारी सार्वजनिक करते हुए कई प्रमुख स्थानों पर पोस्टर लगाए हैं, ताकि उसकी गिरफ्तारी में आम लोगों का सहयोग मिल सके।

जानकारी के अनुसार, कृष्णा सिंह का नाम पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच के दौरान सामने आया था। इस मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जांच एजेंसियों का मानना है कि वह कई जगहों पर अपनी पहचान बदलकर छिपा हुआ है। इस हाई-प्रोफाइल केस में पहले पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने बक्सर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के दौरान कृष्णा सिंह का नाम सामने आया, जिसके बाद CBI ने उसे वांछित अपराधी घोषित कर दिया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कृष्णा सिंह के खिलाफ बक्सर जिले के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, हत्या और लूट समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। वह पहले भी कई मामलों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है, लेकिन जमानत या रिहाई के बाद फिर से फरार हो गया। CBI ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो तुरंत एजेंसी या स्थानीय पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

एजेंसी का कहना है कि इनाम घोषित होने के बाद उम्मीद है कि आरोपी की तलाश में तेजी आएगी और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल जांच एजेंसियां उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

Tags:    

Similar News