बिहार : मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की सड़क हादसे में मौत

Update: 2022-06-21 08:13 GMT

जनता से रिश्ता : आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव के पास मंगलवार की सुबह किसी वाहन ने सड़क किनारे टहल रही एक अधेड़ महिला को रौंद दिया। इससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे को लेकर अफरातफरी मची रही| मृत महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहियां गांव निवासी इंद्रदेव राय की 50 वर्षीया पत्नी चंदेश्वरी देवी थी। उनके पुत्र विजय कुमार राय ने बताया कि वह रोज की तरह मंगलवार की अहले सुबह घर से टहलने निकली थी।

इसी बीच भकुरा गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद उनको आरा सदर अस्पताल लाया गया| वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर टाउन थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव पोस्टमार्टम करवाया गया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे और मृत महिला के परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली। जिप सदस्य धनंजय यादव भी अस्पताल पहुंचे और मृत महिला के परिजनों से मिल ढांढ़स बंधवाया। बताया जा रहा है कि महिला को तीन पुत्र अनुकांत राय, विजय कुमार राय, अजय राय, दो पुत्री सुगंती देवी और माया देवी है। हादसे के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है।

सोर्स-hindustan

Tags:    

Similar News

-->