जनता से रिश्ता वेबडेस्क : जदिया-कुमारखंड मार्ग में अनंतपुर चौक के पास शनिवार की दोपहर ट्रक ने एक युवती को कुचल दिया। इससे युवती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। हालांकि पुलिस घटना के बाद से ही उसका पता लगाने में जुटी हुई है। बताया गया कि युवती अनंतपुर चौक के पास सड़क पर टहल रही थी। इसी दौरान कुमारखंड से जदिया की ओर आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर और खलासी फरार हो गया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान के लिए पुलिस जुटी हुई है। पहचान के लिए 48 घंटे तक शव को सेफ जोन में रखा जाएगा। पुलिस घटना के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

सोर्स-hindustan

Tags: