बिहार: पुलिस जवान शराब के नशे में था धुत, हुआ गिरफ्तार

Update: 2022-03-18 15:47 GMT

सिटी न्यूज़ अपडेट: बिहार के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार को नशे की हालत में एक पुलिस जवान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जवान शराब के नशे में था, जिसकी पुष्टि हो गई है। बिहार में एक ओर जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी कानून को सफल करने के लिए लगातार सख्ती अपनाने का दावा कर रहे हैं वहीं जिन्हें इस कानून का पालन करवाना है, वहीं इस कानून की घज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसा ही मामला शुक्रवार को औरंगाबाद जिले से सामने आया। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना मिली की मदनुपर थाना में पदस्थापित एक पुलिस जवान नशे की हालत में है। इस सूचना के बाद मदनपुर थाना प्रभारी को पुलिस जवान की जांच करने का निर्देश दिया गया। थाना प्रभारी ने जवान को पकड़ा को तो नशे की हालत में पाया गया।

औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी जसवंत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसकी जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराई गई, जहां शराब सेवन किए जाने की पुष्टि हुई है। उल्लेखनीय है कि बिहार में शराब कारोबार को रोकने के लिए ड्रेान की मदद ली जा रही है। शराबबंदी कानून को सफल करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं समाज सुधार अभियान यात्रा की है। गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी लागू है, जिसमें किसी भी तरह के शराब सेवन और बिक्री पर प्रतिबंध है।

Tags:    

Similar News

-->