बिहार के पटना की बेउर जेल से पेशी के लिए झारखंड के देवघर कोर्ट लाए गए बदमाश अमित कुमार सिंह की शनिवार को कोर्ट में ही गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, अमित पटना का दुर्दांत अपराधी बताया जाता है। उसके ऊपर हत्या, रंगदारी समेत कई अन्य गंभीर मामले दर्ज थे। अमित को पांच पुलिसकर्मी देवघर कोर्ट लेकर आए थे। यहां एडीजे-3 की अदालत में पेशी के बाद बाहर निकलने के दौरान उसे गोली मारी गई। कोर्ट में हुई गोलीबारी से आसपास हड़कंप मच गया।
एडीजे-1 के आदेश पर सभी सुरक्षाकर्मियों के कार्बाइन समेत राइफल और कारतूस रखवाकर पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही न्यायधीशों के साथ एसपी ने कोर्ट परिसर का जायजा लिया।
देवघर कोर्ट में बिहार के हिस्ट्रीशीटर अमित सिंह की गोली मारकर हत्या, जानिए कुख्यात की क्राइम कुंडली
न्यायाधीशों ने एसपी को अदालत परिरसर की सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश हैं। पुलिस गोलीबारी करने वाले अपराधियों का पता लगाने के लिए अदालत परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस ने अमित के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tags: